Wednesday, October 21st, 2026

विचक्षण जैन विद्यापीठ की शाखा के नवीन भवन का शुभारंभ


रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर के वर्धमान नगर में विचक्षण जैन विद्यापीठ की शाखा के नवीन भवन का शुक्रवार को उदघाटन समारोह अध्यात्म योगी परम पूज्य श्री महेन्द्र सागर जी महाराज, युवा मनीषी परम पूज्य श्री मनीष सागर जी महाराज साहब आदि ठाणा,मंडल प्रमुखा परम पूज्या श्री मनोरंजना श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा,परम पूज्या श्री राजेश श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा की पावन निश्रा में सम्पन्न हुआ।
इस समारोह में श्री मेघराज बेगानी धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ,एंव भूमि प्रदाता परिवार के श्री धरमचंद बेगानी ने कहा कि हमारे पिता मेघराज बेगानी के पावापुरी जैसे मंदिर निर्माण की कल्पना आज साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षा का मंदिर हो, जहां दर्शन का मन्दिर हो तो वहां चारित्र का निर्माण होता ही है, उसे आज परम पूज्य महाराज के आशीर्वाद से साकार ले रहा है।

इस अवसर पर विचक्षण जैन विद्यापीठ ट्रस्ट के महामंत्री श्री प्रकाशचन्द्र मालू  ने कहा कि हमारी संस्था के सारे कार्यक्रमों में चतुरविद संघ की उपस्थिति हमेशा रही है। वर्धमान नगर शाखा का मात्र दो वर्षों में ही पूर्ण हो जाना वो भी कोरोना काल में हुई उपलब्धियों का बड़ा उदाहरण है।15 कमरों के भवन 750 बच्चों के अध्धयन की क्षमता है।श्री मालू  ने संस्था द्वारा बच्चों को दी जा रही छात्रवृत्ति योजना की जानकारी देते हुए इस हेतु दानदाताओं की बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री ऋषभ देव जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विजय कांकरिया ने दादाबाड़ी के निर्माण की विस्तृत जानकारी देते हुए शनिवार को संपादित होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थित होने की अपील की। विचक्षण जैन विद्यापीठ की प्रिंसिपल डायरेक्टर सुश्री वी. एस. कल्पना मैडम ने अपने उदबोधन में नयी शिक्षा नीति को विस्तार से उधृत किया। उन्होंने कोरोना काल की उपलब्धियों में शिक्षा नीति का बनना महत्वपूर्ण कदम बताया।
उदघाटन समारोह के प्रारंभ में वर्धमान बालिका मंडल द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विचक्षण जैन विद्यापीठ के उपाध्यक्ष श्री सुपारसचंद गोलछा ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर पर विचक्षण जैन विद्यापीठ के अध्यक्ष श्री सुरेश जी कांकरिया, कोषाध्यक्ष राजेश सावनसुखा, मंत्री राजेश गिडिया, ट्रस्टी सर्व श्री संपत जी झाबक, श्यामसुंदर जी बैदमुथा, संजय लोढ़ा , राजेन्द्र जैन, सुनील जैन के अलावा अभय भंसाऐ, महेश सेठिया, अनिल लोढ़ा, शांतिलाल पोरवाल, मदन गोलछा, मोहन चोपड़ा, विजय मालू, पंकज चोपड़ा, संजय सिंगी,आलोक मालू, प्रकाश कोठारी, हर्ष वर्धन बाघमार विचक्षण जैन विद्यापीठ की प्राचार्य नंदिनी चतुवेर्दी, एडमिन अविनाश स्वर्णकार, पीआरओ संजय चोपड़ा के अलावा बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

Source : Agency

पाठको की राय